Breaking News
Home / न्यूज़ / सीएम के फर्जी सलाहकार 25000 का इनामी नटवरलाल गिरफ्तार।

सीएम के फर्जी सलाहकार 25000 का इनामी नटवरलाल गिरफ्तार।


रायबरेली

इन दिनों रायबरेली में आलाधिकारी को धमकी की घुट्टी पिलाने का एक ट्रेंड सा चल गया है कभी कोई डीएम को अर्दब में लेता है तो कभी एसपी को। एक ऐसे ही मामले में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने ऐसे नटवरलालो को गिरफ्तार किया है जो अपने आपको मुखयमंत्री का सलाहकार बताकर एसपी को फोन कर रौब झाड़ रहे थे पकड़े गए तीन नटवरलालों के पास से लग्जरी गाड़िया बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज, एक्सयूवी जैसी गाड़िया भी बरामद की गई है यही नही ये नटवरलाल अपने आपको तथाकथित पत्रकार भी बताते थे इसके साथ ही इन नटवरलालों ने अपनी गाड़ियों में दिल्ली में स्थित एनएसी( नेशनल एडवाइजरी काउंसिल) के सदस्य पद का फर्जी टैग भी लगा मिला।
पुलिस की गिरफ्त में खड़े इन नटवरलालों को गौर से देखिये इनका नाम सैय्यद नज़र नफीस, प्रदीप शुक्ला व शादाब है जिनमे से सैय्यद नसर नफीस अपने आपको मुख्यमंत्री का सलाहकार बताकर रायबरेली पुलिस अधीक्षक को एक मामले में धमका रहा था साथ ही शहर कोतवाल को हटाने की बात कह रहा था जिस पर पुलिस को शक हुआ और एसपी ने सर्विलांश के माध्यम से जांच पड़ताल शुरू की और जब पूरी तहकीकात हुई तो ये आरोपी फर्जी पाया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ शुरू की पर आरोपी नटवरलाल पुलिस की पकड़ से दूर थे जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था जिसे शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के पास से लग्जरी गाड़िया भी बरामद की गई है। खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये सभी बहुत बड़े नटवरलाल है एसपी को इन लोगो ने सीएम का फर्जी सलाहकार बनकर अर्दब में ले रहे थे इनके पास से तीन लग्जरी गाड़िया व प्रेस के कार्ड भी बरामद किए गए है । इन पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है और कई बार ये जेल भी जा चुके है। इनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

बाइट
विश्वजीत श्रीवास्तव
(अपर पुलिस अधीक्षक)

रिपोर्ट* -सैय्यद अरशद अली
*मो.न* .-9450855410

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का एक मासीय कार्यक्रम सम्पन्न खाद्य प्रसंस्करण तकनीकी से खाद्य पदार्थो की अच्छी गुणवत्ता को लम्बे समय तक बनाये रखा जा सकता है

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली 26 मार्च, 2021 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा उ0प्र0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *