Breaking News
Home / न्यूज़ / प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमें विजयी सीडीओ ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, बालिकाओं को खेलों के प्रति किया प्रोत्साहित

प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, अयोध्या और चित्रकूट की टीमें विजयी सीडीओ ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, बालिकाओं को खेलों के प्रति किया प्रोत्साहित


ब्यूरो अब्दुल हमीद

रायबरेली, 14 नवम्बर 2026
खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, पं० मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में 14 से 16 नवम्बर 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों एवं आगरा छात्रावास सहित कुल 17 टीमों के 248 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक दक्षता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए लीग मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे। प्रथम लीग मैच में वाराणसी की टीम ने मुरादाबाद को 34-15 से पराजित किया। दूसरे लीग मैच में अयोध्या की टीम ने देवीपाटन (गोण्डा) को 31-25 से हराया। तीसरे लीग मैच में चित्रकूट की टीम ने बरेली को 21-10 से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं चौथे लीग मैच में सहारनपुर एवं अलीगढ़ की टीमें 32-32 अंकों से बराबरी पर रहीं। इस मैच का अंतिम परिणाम आगामी दिवस में अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, लखनऊ मंडल, डॉ. अतुल सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा क्रीड़ाधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में जिला ओलंपिक संघ, रायबरेली के लक्ष्मीकांत शुक्ला, गोल्ड स्मिथ सचिव श्वेता वर्मा, वालीबाल के वरिष्ठ खिलाड़ी जे.पी. श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव अजय चन्देल, वरिष्ठ खिलाड़ी मो० अनीस, अवैतनिक सचिव रायबरेली बृजेन्द्र शुक्ला तथा खेल विभाग की ओर से हरफूल सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी कासगंज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सचिव बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अयोध्या का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुरेश कुमार सिंह (चेयरमैन, रेफरी बोर्ड, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन), शराफत अली, शिवशंकर शुक्ला, नीतू गुप्ता, प्रांजलि पटेल, पुनीत देवतिया, मनीषा, हिमांशु, अनूप शुक्ला, बीरेन्द्र यादव, सी.जी. शुक्ला, अजय मिश्रा, टिंकू कुमार, राधेश्याम पटेल, रमेश पटेल, क्षमा वर्मा, माया राय, प्रतीक्षा उपाध्याय, अंजली वर्मा एवं बजेश रायबरेली द्वारा निभाई गई।
प्रतियोगिता के संपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी जिला क्रीड़ाधिकारी, रायबरेली धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम द्वारा निभाई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में बाबूलाल, मंजू, नरेश कुमार निषाद, जीवन रक्षक, अश्वनी चन्द्रा, पिंकू कुमार एवं मो० शोएब खान सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

          प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

रायबरेली: वार्ड नंबर 25 बागभीतर खिन्नी तल्ला के लोग परेशान

🔊 पोस्ट को सुनें Raebreli वार्ड नंबर 25, बागभीतर खिन्नी तल्ला में सीवर टैंक फूटने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *