Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / सन्नाटे ने दिया साप्ताहिक बंदी का साथ* जनपद वासियों ने खुद से नियमों का किया पालन सैनेटाइजेशन साफ सफाई का कार्य बढ़-चढ़कर किया गया

सन्नाटे ने दिया साप्ताहिक बंदी का साथ* जनपद वासियों ने खुद से नियमों का किया पालन सैनेटाइजेशन साफ सफाई का कार्य बढ़-चढ़कर किया गया


अब्दुल हमीद

रायबरेली 25 अप्रैल 2021

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद रायबरेली में साप्ताहिक बंदी वीकेंड लॉकडाउन के तहत जनपद के जनसामान्य ने अपने घरों के अंदर रहने तथा खुद से नियमों का पालन किया। लोग अनावश्यक घरों से नहीं निकले आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। दवा, राशन, सब्जी, दूध की दुकानें खुली रही। बंदी के दौरान सिविल लाइन, मुंशीगंज, लालगंज, डीह, सलोन, डलमऊ, सुपर मार्केट, सब्जी मंडी, बछरावां, हरचंदपुर आदि कोविड-19 का पालन करते हुए बंदी रही आवाजाही कम दिखी।
शनिवार-रविवार दोपहर सांय रात्रि में पूरी सप्ताहिक बंदी सुपर मार्केट, घंटाघर, कानपुर रोड, डीएम आवास के इर्द-गिर्द पूरी तरह बंदी दिखी। सड़क पर अति आवश्यक कार्य के कारण ही कुछ ही लोग एंबुलेंस, गाड़ियां आदि ही सन्नाटे में दिखी। घंटाघर के पास सांय 6:30 बजे के आसपास महिला थाना अध्यक्ष उमा अग्रवाल तथा पुलिस दिखी। अन्य स्थानों पर बछरावां, बटोही आदि में शादी तिलक समारोह सन्नाटे में दिखा। रोड चूरूवा टोल प्लाजा रायबरेली लखनऊ मार्ग, हरचंदपुर आदि में भी सांय के समय आवाजाही कम दिखी। सूचना विभाग की एलईडी वेन द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग मास्क का पालन करते हुए कोरोना जागरूकता प्रसारण दिखाया। नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों की टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में सैनेटाइजेशन फागिंग, साफ सफाई आदि कराया। डीएम वैभव श्रीवास्तव द्वारा एम्स में बनाए जाने वाले L3 हॉस्पिटल व रेल कोच लालगंज में बनाए गए L2 की व्यवस्थाओं के बारे में निरीक्षण/ जानकारी कर संक्रमण को फैलने से रोकने व बचाव का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय रहे। मीडिया बंधु सामान्य तरीके से अपने अपने क्षेत्र में कवरेज में मशगूल दिखाई दिए। चिकित्सकों डॉ आर्यन श्रीवास्तव डॉ बीरबल डॉ सुमेर डॉ मनीष आदि भी दूरभाष से भी मरीजों की जानकारी ली।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

चाय की चुस्की, पानी पीते तथा गाड़ी को रोक कर कोरोना बचाव जानकारी एलईडी वैन के माध्यम से ली सफाई, दवाई और कड़ाई, जीतेंगे कोरोना से लड़ाई त्यौहार/पर्व घर पर ही रहकर मनाए

🔊 पोस्ट को सुनें अब्दुल हमीद epf7न्यूज़ रायबरेली 22 अप्रैल, 2021 सफाई, दवाई और कड़ाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *