सोनभद्र :- जिले के एनसीएल की बीना परियोजना खदान मे अधिभार व खनन का कार्य में करने में लगी बीजीआर डेको कंपनी में विस्थापितो की भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने को लेकर क्षेत्रीय विस्थापितो द्वारा बीते मंगलवार से विस्थापित सदस्य व एनएसयुआई नेता अंकुश दुबे के नेतृत्व में धरने पर बैठे है रविवार को उन्होंने भुख हडताल पर बैठने की जानकारी दी थी और सोमवार को विस्थापित सदस्य एनएसयुआई नेता अंकुश दुबे व कांग्रेस सेवादल के जिलामहासचिव दयासागर दुबे भुख हडताल पर बैठ गये है ।
एनसीएल बीना परियोजना मे कार्यरत बीजीआर कंपनी में क्षेत्रीय विस्थापितो की भर्ती प्रक्रिया शुरू न करने का मामला अब आग की तरह फैलता जा रहा है एनसीएल द्वारा जारी की गई विस्थापितो की सुची में से एक भी विस्थापित का अबतक बी फार्म भरकर भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज विस्थापित सदस्य बीते छे दिनो मंगलवार से महाप्रबंधक कार्यालय पर धरने पर गांधीवादी तरिके से गांधी व लालबहादुर शास्त्री की फोटो प्रतिमा लेकर बैठे है इन छे दिनो में न तो एनसीएल बीना की ओर से और नहीं बीजीआर डेको की ओर से किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मामले को लेकर वार्तालाप कर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने की कोई पहल नहीं किया गया जिससे आक्रोशित विस्थापित सदस्यो ने मजबूर होकर सांतवे दिन धरने को भुख हडताल मे तब्दील करने पर विवश होकर बैठ गये ।
विस्थापितो की मांग है की रोजगार के लिए पात्र पाये गये सदस्यों की तीसरी सुची जारी कर पात्र पाये गये सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाये। उन्होंने कहा की एनसीएल बीना परियोजना ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह तानाशाही रवैया अपनाकर मौन धारण कर बैठी हुई है जिस वजह से मजबूर होकर मै विस्थापित सदस्य व कांग्रेस सेवादल के नेता दयासागर दुबे भुख हडताल पर बैठे है । हमने धरना व भुख हडताल की जानकारी ईमेल के द्वारा पूर्व मे व आज भी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन जिलाधिकारी सोनभद्र अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एनसीएल सिंगरौली महाप्रबंधक( कार्मिक )एनसीएल सिंगरौली के साथ महाप्रबंधक एनसीएल बीना को भेजकर दिया है । सदस्यों का कहना है जबतक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तबतक भुख हडताल जारी रहेगा । भुख हडताल में अंकुश दुबे व दयासागर दुबे के साथ अन्य विस्थापित सदस्य धरने पर है जिनमें कांग्रेस नेता मनोनीत रवि पूर्व ग्राम प्रधान लालबाबू वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता कृपासागर दुबे लक्ष्मिकांत दुबे इम्तियाज शेख शिवानंद जयप्रकाश जनमजेय रामजी, पत्रकार संतोष दुबे सतीश दुबे रमाकांत रविंद्र, छोटेलाल राजेश, अजय दुबे, दीपक दुबे, दीपक गुप्ता, अरविन्द,रविंद्र दुबे,अरुन दुबे, मनोज शर्मा,के साथ दर्जनों विस्थापित सदस्य मौजूद रहे ।
✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे (ब्यूरो )……..
EPF7 News Online News Portal