शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना चौकी के अंतर्गत कोहरौलिया ग्राम पंचायत स्थित शिव मंदिर के समीप खडी बोलेरो में देर रात अज्ञात कारणो से आग लग गई जिससे वाहन पुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया ।
रविवार की रात करिब 11:30,से 12 बजे के आस पास सियाराम गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सुरजन गुप्ता निवासी कोहरौलिया ग्राम पोस्ट योगीचौरा थाना शक्तिनगर की बोलेरो वाहन नंबर UP.64.AD.9931.शिव मंदिर के समीप खडी थी की अचानक मंदिर के पुजारी ने वाहन मे आग लगने की बात कहकर शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक वाहन का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था । वाहन स्वामी ने शक्तिनगर थाने मे लिखित रुप मे तहरीर देकर उचित कार्वाई की मांग की है ।
EPF7 News Online News Portal
