Breaking News
Home / न्यूज़ / *जिले के महत्मा गाँधी शक्तिनगर मै सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ*✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे

*जिले के महत्मा गाँधी शक्तिनगर मै सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ*✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे


 

(सोनभद्र) :आपको बता दे की जिले महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई- प्रथम द्वारा गुरुवार को सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एलआइओ के वरिष्ठ अधिकारी डा. योगेंद्र मिश्र ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। कहा कि विशेष शिविर व्यक्तित्व के विकास एवं सेवा भावना के प्रति आकर्षित करता है तथा जीवन जीने की कला सिखाती है। भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया में सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। विजय दुबे ने कहा कि त्याग समर्पण एवं सेवा एकता के लिए इस शिविर से बढि़या कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। डा. विनोद कुमार पांडेय ने शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। डा. छोटेलाल प्रसाद जायसवाल ने कहा कि विश्व में जितने भी महान लोग हुए वे अपने सहिष्णुता, त्याग, सेवा, समर्पण के बल पर हुए हैं। संचालन मानिक चंद पांडेय, स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र कुमार पटेल जी ने किया….

✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे ( ब्यूरो )…..

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

राष्ट्रहित सर्वाेपरि: शासन-प्रशासन एवं सर्राफा व्यापारियों के मध्य बचत भवन में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली, 16 मई, 2026! स्थानीय बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *