Breaking News
Home / न्यूज़ / *जिले मै जल निगम संघर्ष समिति बकाये वेतन की मांग को लेकर दिया धरना*✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे

*जिले मै जल निगम संघर्ष समिति बकाये वेतन की मांग को लेकर दिया धरना*✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे


 

सोनभद्र : आपको बता दे की जिले मै उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले जल निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को पांच माह से वेतन बकाया समेत अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे। 12 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वक्ताओं ने पिछले पांच माह का वेतन एवं पेंशन का तत्काल भुगतान कराते हुए प्रति माह नियमित रूप से वेतन, पेंशन का भुगतान ट्रेजरी से कराने, वर्ष 2016 से बकाया सभी पेंशनरों देयों को तत्काल भुगतान कराने, भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके मृतक के कार्मिकों के परिवार के आश्रित सदस्य की अवैधानिक रूप से अवरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति तत्काल शुरू कराए जाने की मांग की। संयोजक अनिल कुमार यादव ने बताया कि 12 फरवरी को जल निगम निर्माण खंड के प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे ( ब्यूरो )….

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

राष्ट्रहित सर्वाेपरि: शासन-प्रशासन एवं सर्राफा व्यापारियों के मध्य बचत भवन में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली, 16 मई, 2026! स्थानीय बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *