ब्यूरो अरशद अली
बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।
रायबरेली विकास भवन मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु संगठन द्वारा अनेकों पत्रों के माध्यम से लगातार अवगत कराया गया की यहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से शासनादेश के अनुसार जो वर्क होता है वह नहीं कराया जाता उससे अलग अनुचर कार्य कराया जाता है जोकि 8 घंटे की ड्यूटी होती है उनसे 12 घंटे ड्यूटी ली जाती है यहां तक की जनपद का शीर्ष संगठन रायबरेली कर्मचारी एकता मंच द्वारा भी कर्मचारियों की समस्या के निस्तारण के संबंध मैं द्विपक्षीय वार्ता का अनुरोध किया गया परंतु विभाग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया गया परंतु बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कोई भी चर्चा चतुर्थ श्रेणी के प्रति फैसला नहीं लिया गया तब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के संगठन द्वारा आज 11/1/2021 को धरना प्रदर्शन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कर रहे हैं
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का विभिन्न समस्याओं के प्रति धरना प्रदर्शन चल रहा था जोकि संगठन के लोगों ने 13/1/2021 तक बातचीत का समय दिया है नहीं तो इससे बड़ी मात्रा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने विशाल धरना देने को कहा है
बाईट – रविंद्र कुमार श्रीवास्तव(संयोजक राष्ट्रीय कर्मचारी संयुक्त परिषद)
EPF7 News Online News Portal