Breaking News
Home / न्यूज़ / जिले मै अधूरा काम देख नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी*✍️✍️सोनभद्र से सतीश दुबे

जिले मै अधूरा काम देख नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी*✍️✍️सोनभद्र से सतीश दुबे


सोनभद्र : आपको बता दे जिले के नोडल अधिकारी व श्रमायुक्त मोहम्मद मुस्तफा ने बुधवार को कई विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर अधूरे काम मिलने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत चुर्क में साफ-सफाई में सुधार लाने की हिदायत दी।

नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुअरा का निरीक्षण किया। काम को अधूरे पाए जाने व पेंट किए गए भवन का प्लास्टर झरने पर नाराजगी व्यक्त किए मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी डा. अमित पाल शर्मा को निर्माण एजेंसी आवास विकास परिषद के कार्यों पर कड़ी निगाह रखने का निर्देश दिया। वहीं जल्द से जल्द अधूरे कार्यों को पूरा कराते हुए गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। इसी तरह 50 बेड के निर्माणाधीन आयुष अस्पताल के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत चुर्क कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इसमें साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर तत्काल अपने कार्यों में सुधार लाने का निर्देश ईओ को दिया। तीनताली मुसहर बस्ती का भी निरीक्षण किया।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

राष्ट्रहित सर्वाेपरि: शासन-प्रशासन एवं सर्राफा व्यापारियों के मध्य बचत भवन में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली, 16 मई, 2026! स्थानीय बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *