Breaking News
Home / न्यूज़ / *जिले मै पारा पहुंचा 4.7 डिग्री, शीतलहर व कोहरे से ठिठुरी जिदगी*✍️✍️सोनभद्र से सतीश दुबे

*जिले मै पारा पहुंचा 4.7 डिग्री, शीतलहर व कोहरे से ठिठुरी जिदगी*✍️✍️सोनभद्र से सतीश दुबे


सोनभद्र : आपको बता दे की जिले के सोनांचल में गुरुवार को मौसम खराब ही रहा। सुबह से ही आसमान में कोहरा छाए रहने व शीतलहरी से लोग बेहाल दिखे। कोहरे की वजह से सूर्यदेव का भी दर्शन नहीं हो सका। मंगलवार की शाम से ही हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी तो रात में ही घना कोहरा छाने लगा। इसका असर सुबह भी देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जिले में कोहरे और शीतलहर के कारण लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर हाथ सेके। वहीं सुबह के समय कोहरे में वाहन लाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते रहे। पूरे दिन धूप न निकलने से गलन बरकरार रही। सुबह कोहरे और शीतलहर के कारण लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जिन्हें बहुत जरूरी काम था वह ही गर्म कपड़ों में अपने आपको ढककर घर से बाहर निकले। हाड़ कंपाती ठंड से बचने के लिए लोगों ने घरों में हीटर, ब्लोअर आदि जलाकर ठंड से बचने की जुगत में लगे रहे। वहीं रिक्शा चालक, दुकानदार आदि सड़क किनारे अलाव जलाकर हाथ सेंकते रहे। मौसम सूचना विज्ञान केंद्र तिसुही के कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत कुमार यादव ने बताया कि हवा पूर्वी रहने के साथ उसकी गति सात से आठ किलोमीटर घंटा चल रही है। इसके सापेक्ष आ‌र्द्रता 70 फीसद रही। कहा कि आगामी पांच दिनों मे सुबह व शाम हल्का से मध्यम कोहरा रहने के साथ ही हल्की से मध्यम गति से हवा चलने से सुबह शाम गलन युक्त ठंड रहने की संभावना है।
✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे ( ब्यूरो )…..

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

राष्ट्रहित सर्वाेपरि: शासन-प्रशासन एवं सर्राफा व्यापारियों के मध्य बचत भवन में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली, 16 मई, 2026! स्थानीय बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *