Breaking News
Home / न्यूज़ / *देश मै बैंको निजीकरण के विरोध में एलआइसी कर्मचारियों ने भी बुलंद की आवाज*

*देश मै बैंको निजीकरण के विरोध में एलआइसी कर्मचारियों ने भी बुलंद की आवाज*


सोनभद्र : आपको बता दे की राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित एलआइसी कार्यालय पर गुरुवार को आल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एजुकेशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने निजीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद की। चेतावनी दी अगर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने आइपीओ व निजीकरण, वेतन समझौता लागू करने, लेबर कोर्ट बिल, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। कहा कि इन्हीं सभी मांगों को लेकर भारत सरकार व एलआइसी प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। महामंत्री प्रेम नाथ त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इसमें अभिजीत कुमार, शिवचरण यादव, अमन जयसवाल, प्रमोद पटेल, शिव मित्तल सिंह, गिरजा शंकर, राम लखन, अनिल कुमार, सुरेश कुमार सिंह, प्रेम नाथ त्रिपाठी, परमानंद सिंह, प्रवीण कुमार, हिमांशु मिश्रा, पूजा सिंह, आदि लोग सम्मिलित रहे…

✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे (ब्यूरो )

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

रायबरेली: वार्ड नंबर 25 बागभीतर खिन्नी तल्ला के लोग परेशान

🔊 पोस्ट को सुनें Raebreli वार्ड नंबर 25, बागभीतर खिन्नी तल्ला में सीवर टैंक फूटने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *