Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / पीठासीन/मतदान अधिकारी निष्ठा, लगन, निष्पक्ष निर्भीक होकर कार्य करे तथा मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये: डीईओ

पीठासीन/मतदान अधिकारी निष्ठा, लगन, निष्पक्ष निर्भीक होकर कार्य करे तथा मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये: डीईओ


अब्दुल हमीद
epf7न्यूज़

मतदान के संचालन में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियो की महत्वपूर्ण भूमिका
रायबरेली 07 अप्रैल, 2021
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने फिरोजगांधी डिग्री कालेज में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन प्रशिक्षण के सम्बन्ध में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियो/मतदान अधिकारियो को निर्देश दिये त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को भय रहित निष्पक्ष, निर्भीक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है। निर्वाचन कार्य से जुडे़ समस्त कर्मी निर्भीक, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से निर्वाचन का कार्य सम्पन्न कराने में पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करे। मतदान में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को तथा उनके कानूनी प्रक्रियाओ को ठीक प्रकार से पढ़/समझ ले। प्रशिक्षण में कोई दिक्कत हो तो उस बिन्दु पर स्पष्ट रूप से जानकारी कर ले। मतदान के संचालन में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)/जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0)/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चैरसिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 वैभव त्रिपाठी तथा मास्टर ट्रेनर्स ने पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियो को निर्वाचन आयोग के निर्देशो से अवगत कराने हुए कहा कि मतदान प्रारम्भ होने के समय से पूर्व अपने अपने मतदान केन्द्रो पर मतदान पेटी व अन्य सामान व्यस्थित कर लें। मतदान स्थल पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चत कराना पीठासीन अधिकारियों का परम कर्तव्य है। मतदान प्रक्रिया के कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए दी जा रही जानकारियों को भली भांति जान लें यदि कहीं कोई परेशानी हो तो प्रशिक्षणकर्ता से व्यक्तिगत पूछ लें जब तक कि शंका का समाधान न हो जाए।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि यह चुनाव क्षेत्रीय व ग्रामीण परिवेश का चुनाव होता है जिसमें अन्य चुनावों की अपेक्षा संवेदनशीलता अधिक रहती है अतः निर्वाचन सम्बन्धी सभी पहलुओं की प्रक्रियाओं को मन मस्तिष्क में बैठा लें। सामान्य तौर पर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी द्वारा मतदान प्रक्रिया में पांच स्टेज जिसमें नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के उपरान्त मतदान दिवस के एक दिन पूर्व, मतदान केन्द्र/मतदान स्थल पर पहुंचने पर, मतदान के दौरान, मतदान पूर्ण होने पर आदि पर चरणबद्ध तरीके से तैयारी बनाकर ध्यान देने की आवश्यकता है। पीठासीन अधिकारी समय समय पर पीठासीन डायरी भरते रहे। डायरी में मतदान सम्बंधित प्रमुख कार्यवाहियो एवं घटनाओ का तथ्यात्मक उल्लेख अवश्य होना चाहिए। मतदान डायरी में मुख्य रूप से समय-समय पर हो चुके मतदान का प्रतिशत, मतदान के प्रारम्भ होने आदि सम्बन्धी सूचनाएं दर्ज करें अनावश्यक सूचनाएं न भरें। प्रशिक्षणकर्ताओं में मुख्य रूप से जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चैरसिया, समाज कल्याण अधिकारी डा0 वैभव त्रिपाठी, बीएसए तथा बड़ी संख्या में अध्यापक/कर्मचारी आदि ने चुनाव सम्बन्धी दिशा निर्देश दिए। मतदान कार्मिकों ने मतपेटी को खोलने, बन्द करने आदि प्रक्रियाओं को जाना। इस मौके पर उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार, मो0 राशिद, बड़े लाल यादव, डीसी मनरेगा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

समाचार पत्र वितरक ने डीएम से लगाई गुहार।

🔊 पोस्ट को सुनें अब्दुल हमीद epf7 न्यूज़ रायबरेली। शहर के अयोध्यापुरी मोहल्ला निवासी समाचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *