सोनभद्र :-आपको बता दे की घोरावल विधानसभा मै अपना दल युवा मंच के तत्वावधान में रविवार युवा सम्मेलन का आयोजन खुटहां सब्जी मंडी परिसर में किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों, सांगठनिक विषयों एवं विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल और संरक्षिका कृष्णा पटेल ने पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज के हर वर्ग को उपलब्ध कराना बहुत बड़ी चुनौती है। सोनभद्र के युवाओं का शोषण हो रहा है। यहां के युवा बेरोजगार बैठे हैं। ऐसे में युवाओं को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना होगा। किसानों के हितों के विरुद्ध सरकार तीन कृषि कानूनों को बनाकर ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का काम कर रही है। कृष्णा पटेल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में हर बूथ पर दस यूथ को संगठित करना जरूरी है ताकि कमेरा समाज का बेटा ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ सके। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष गगन प्रकाश यादव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में पंचायत चुनावों में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव प्रो. गंगाराम यादव एवं प्रदेश महासचिव राजवन सिंह पटेल रहे। संचालन अमरेश पटेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन युवा मंच के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने किया। यहां सुजीत पटेल, लक्ष्मी बिंद, गंगेश्वर पटेल, सुरेश पटेल, मिथिलेश, रमाशंकर पटेल, सौरव मौर्य रामधनी कोल, राजेश, मुन्ना पाल, दीपनारायण प्रजापति इत्यादि रहे….
EPF7 News Online News Portal
