अब्दुल हमीद
Epf7news
रायबरेली 03 मार्च 2021
जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत प्रधान, सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों हेतु नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन विकास खण्ड सलोन, छतोह व डीह पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से कराया जाए। उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में उल्लिखत जानकारियों को भलीभांति जांच लें। उनके द्वारा दाखिल किए जा रहे समस्त प्रपत्र व प्रमाणपत्रों की भी गहनता से जांच करें। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करें तथा कोविड-19 गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाए। प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया के दौरान संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की पूर्व में ही जांच कर लें, जिस प्रारूप व संलग्नकों के साथ नामांकन प्रक्रिया अपनाई जानी है उसी क्रम में दस्तावेज संलग्न करें। उन्होंने आरओ, एआरओ सहित नामांकन कार्य में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रत्याशी के नामांकन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच व प्रस्तावक के द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं की विधिवत जांच करें। किसी भी आशंकित करने वाली सूचना को प्रथम दृष्ट्या तकनीकी रूप से बाखूबी चेक कर लें। राज्य निर्वाचन आयोग (पं0) द्वारा जारी दिशा निर्देशों का विधिवत पठन करें तथा उन्हीं के अनुसार नामांकन करवाएं। नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रांे के दाखिल करने, उनकी जांच करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन सम्बन्धी समस्त प्रक्रियाओं में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। निर्वाचन की सुचिता व गोपनीयता का भी विशेष ध्यान रखंे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों व यातायात पुलिस कर्मियों को भी निर्देश दिए कि नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के वाहनों की पार्किंग हेतु नामांकन स्थल से 500 मीटर पूर्व ही खाली पडे़ स्थानों पर खड़ा करवाने की व्यवस्था करें। नामांकन स्थल पर किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति नहीं उत्पन्न होनी चाहिए और न हीं आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कर्मी इस बात का विशेष ध्यान दें कि नामांकन पश्चात कोई भी प्रत्याशी अपने वाहनों को जुलूस की शक्ल न देने पाए यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करें। इस मौके पर सूचना विभाग के मो0 राशिद रियाज अंसारी, एसडीएम दिव्या ओझा, पीडी प्रमेचन्द्र पटेल, सीवीओ डा0 गजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य के नामांकन प्रक्रिया को भी डीएम-एसपी ने जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये। विकास खण्ड राही, हरचन्दपुर सहित जनपद के सभी विकास खण्डों में ग्राम पंचायत प्रधान व सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों पद हेतु नामांकन प्रक्रिया बढ़चढ़ कर हुई आरओ, एआरओ द्वारा आदर्श आचार सहिता व स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कोविड-19 गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, आरफा बेगम, बड़े लाल आदि भी उपस्थित थे।
EPF7 News Online News Portal