Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आम आदमी पार्टी के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकी व मुर्दाबाद के नारे लगाए

आम आदमी पार्टी के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकी व मुर्दाबाद के नारे लगाए


रिपोर्ट आफताब खान
रायबरेली

आम आदमी पार्टी के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकी व मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि सोमनाथ भारती ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। इस तरह भाजपाइयों ने जम कर हंगामे काटे गए मौके पर उपस्थित पुलिस ने चाही फेकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद सीओ सिटी सिटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में अमेठी पुलिस ने सोमनाथ भारती को गिरफ्तार करके ले गई।

सिचाई विभाग के डाक बंगले में पूर्व कानून मंत्री पर स्याही फेंकी गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ ।उसी के ठीक बाद भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर सोमनाथ भारती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व अपशब्दों का प्रयोग किया। आरोप लगाया सोमनाथ भारती ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है । कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वह भारती जिसकी अपनी खुद की बीवी को प्रताड़ित करने का आरोप है और उसकी बीवी ने इस पर आरोप लगाया था।। इस तरह के दर्जनों आरोप सोमनाथ भारती पर लगे और जमकर हंगामा हुआ। किसी तरह पुलिस बीच-बचाव करके उन लोगों को अरेस्ट की ।साथ ही सोमनाथ भारती , हितेंद्र सिंह सहित अन्य को अमेठी की पुलिस गिरफ्तार करके ले गई।

डाक बंगले में पहले पुलिस ने घेराबंदी की और उन्हें जाने से रोका। वाद विवाद दोनों के बीच चल ही रहा था । इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और सोमनाथ भारती पर स्याही फेंक कर योगी जिंदाबाद के नारे लगाकर भागने लगा। जिसके बाद सोमनाथ भारती भी उसी लड़के के पीछे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भागे ।कोई अनहोनी घटना ना घटित होने पाए इसलिए पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई । सोमनाथ भारती को डाक बंगले पर ही रोका गया । उसी समय संतोष पांडे, शिवम सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे और सोमनाथ भारती मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली । जिसके बाद अमेठी पुलिस वहां आई और सोमनाथ भारती सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और लेकर चली गई।

बाइट

सोमनाथ भारती
पूर्व कानून मंत्री, आप

मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मीटिंग करने जा रहा था तभी यहां के थानेदार अतुल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा और मुझे रोक लिया । उसी समय एक गुंडा वहां आया और मेरे ऊपर स्याही फेंक दिया। मैंने कोई अनैतिक व असंवैधानिक कार्य नहीं किया है लेकिन योगी की पुलिस हम लोगों को रोकने का काम कर रही है। अगर उन्हें डर नहीं है तो पुलिस को आगे क्यों किया जा रहा है।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

कर्मचारियों ने लगाया आरोप मनमाने तरीके से काम कराते हैं बेसिक शिक्षा अधिकारी

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अरशद अली बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *