Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / स्वास्थ्य प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये-वैभव श्रीवास्तव निगरानी कमेटियों को अधिक सक्रिय किया जाये-डीएम
??????

स्वास्थ्य प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये-वैभव श्रीवास्तव निगरानी कमेटियों को अधिक सक्रिय किया जाये-डीएम


अब्दुल हमीद
epf7न्यूज़

रायबरेली 9 अप्रैल 2021

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बचत भवन में सभी एमओआईसी सीएमओं, सीडीपीओ आदि के साथ बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये की कोविड-19 संक्रमण की द्वितीय लहर को देखते हुए सभी निगरानी कमेटियों को पूरी तरह से सक्रिय करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के प्रयोग के साथ ही अधिक आवागमन-भीड़ भाड़ पर अंकुश लगवाये। उन्होने सीएमओं को निर्देश दिये है कि वे बाहर से आने वाले लोगों पर टीम के माध्यम से कड़ी नजर रखवायेंगे तथा कोविड-19 वैक्सिन का अधिक से अधिक टीकाकरण कराये और लोगों को जागरूक करें ताकि टीकारण में तेजी आ सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एमओआईसी, निगरानी कमेटी की गहन समीक्षा करें ताकि सर्विंलांस की कार्यवाही प्रतिदिन कराये। सीडीपीओ एमओआईसी के साथ रहकर निगरानी टीम को अधिक सक्रिय करें किसी भी प्रकार के जुखाम, खासी बुखार आदि लक्षण दिखने पर उसकी जांच कराकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये। कोविड पाॅजिटिव आने पर इस तरह का इलाज कराये जिससे व्यक्ति जल्दी स्वस्थ्य हो तथा मृत्यु दर किसी भी दशा मे ंन बढ़े। लोगों केा भी इसके प्रति जागरूक करें और इम्युनिटि बढ़ाने के लिए पेय पदार्थ अन्य कारगर उपाय भी आमजन को बताये लोगों को बताये कि अनावश्यक बजार, पार्टी, माॅल, सड़क आदि में किसी किसी कार्य के न घूमे। डीएम ने कहा कि कोरोना स्वास्थ्य प्रोटोकाल का का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये।
इस अवसर पर सीएमओ डा0 वीरेन्द्र सिंह एवं सभी एमओआईसी, सीडीपीओ, नगर मजिस्ट्रेट, आदि अधिकारी उपस्थित थे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ हुए शामिल अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन मा० मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा कराए गए नव निर्मित स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *