Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / दबिश के दौरान 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 02 अभियोग पंजीकृत

दबिश के दौरान 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 02 अभियोग पंजीकृत


रायबरेली:- 27 मई 2026
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रोबिन आर्य मय हमराह एवं थाना शिवगढ़ की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
          टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना-शिवगढ़ अंतर्गत ग्राम-चितवनिया एवं कोईलीखेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ हुए शामिल अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन मा० मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा कराए गए नव निर्मित स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *