Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / लोहानीपुर में ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, अतुल सिंह ने किया उद्घाटन

लोहानीपुर में ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, अतुल सिंह ने किया उद्घाटन


 

रायबरेली, हरचंदपुर। हरचंदपुर ब्लॉक के लोहानीपुर स्थित तकिया मैदान में आयोजित ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से जहां शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, वहीं आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना भी मजबूत होती है।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आशानंदपुर टीम और वकार हैदर टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वकार हैदर टीम ने आशानंदपुर टीम को 10 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा अतुल सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद अल्लन, लवकुश मौर्य, मोहम्मद शहजादे, कप्तान सिंह, सिराज अहमद, मनोज मौर्य, रमेश कुमार, साहिल, मोबीन, फ़ैज़ान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के माध्यम से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा तथा खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलेगा।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ हुए शामिल अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन मा० मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा कराए गए नव निर्मित स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *