Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / पूर्व प्रत्याशी व वर्तमान प्रधान पर गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पूर्व प्रत्याशी व वर्तमान प्रधान पर गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार


रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव के प्रधान एवं बछरावां विधानसभा से पूर्व अपना दल प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत पर एक पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जमीन के लेन-देन को लेकर लगातार मानसिक उत्पीड़न किए जाने से परेशान होकर उनके पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

गढ़ी खास गांव निवासी अनूप कुमार पुत्र कपिल देव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पिता और ग्राम प्रधान के बीच जमीन के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का दावा है कि भुगतान को लेकर लंबे समय से विवाद था और इसी कारण मृतक मानसिक रूप से परेशान थे।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत हरचंदपुर थाने में भी की, लेकिन उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी गई है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बाइट – मृतक के परिजन

रिपोर्ट – नरेंद्र त्रिपाठी

EPF7 NEWS, रायबरेली

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ हुए शामिल अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन मा० मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा कराए गए नव निर्मित स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *