Breaking News
Home / न्यूज़ / *जिले के 235 सहायक अध्यापकों को विद्यालय हुआ आवंटित*✍️✍️सोनभद्र से सतीश दुबे

*जिले के 235 सहायक अध्यापकों को विद्यालय हुआ आवंटित*✍️✍️सोनभद्र से सतीश दुबे


सोनभद्र : आपको बता दे की जिले के परिषदीय विद्यालयों में पूर्व में नियुक्ति पाने वाले 235 सहायक अध्यापकों को बुधवार को स्कूल आवंटन किया गया। इन सहायक अध्यापकों को दो फरवरी तक हर हाल में स्कूलों में पदभार ग्रहण करना होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मनोहर प्रसाद व जिलाधिकारी द्वारा नामित उपजिलाधिकारी सुशील यादव की तीन सदस्यीय टीम ने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को तैनाती स्थल वाले स्कूल का पत्र काउंसिलिग के बाद सौंपा। तैनाती स्कूल मिलने के बाद नवनियुक्त सहायक अध्यापकों के चेहरे खिल गए। बीएसए ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों को दो फरवरी तक विद्यालय में पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे (ब्यूरो )

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का एक मासीय कार्यक्रम सम्पन्न खाद्य प्रसंस्करण तकनीकी से खाद्य पदार्थो की अच्छी गुणवत्ता को लम्बे समय तक बनाये रखा जा सकता है

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली 26 मार्च, 2021 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा उ0प्र0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *