Breaking News
Home / न्यूज़ / डीएम ने 15वें वित्त आयोग/अवस्थापना विकास निधि की बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

डीएम ने 15वें वित्त आयोग/अवस्थापना विकास निधि की बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश


ब्यूरो अरशद अली

बचत भवन सभागार में स्थानीय निकाय 15वें वित्त आयोग की बैठक करते हुए डीएम व नगर पालिका अध्यक्ष

नगर पालिका/नगर पंचायतों कार्य योजना बनाकर कराये कार्य
रायबरेली: 03 फरवरी, 2021
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में बचत भवन के सभागार में स्थानीय निकाय 15वें वित्त आयोग/अवस्थापना विकास निधि से कराये जाने वाले कार्यो के प्रस्ताव कार्यो को कराये जाने के लिए नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों एवं नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जनपद के समस्त इण्टर कालेज में आर0ओ0 लगवाये जाने एवं विकास भवन, कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यो को प्रथमिका के आधार पर नियमानुसार किया जाए। जनपद की नगर पंचायतों के साथ ही नगर पालिका परिषद स्थिति गौसंरक्षण केन्द्रों की व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए निर्देश दिये गये।
15वें वित्त आयोग द्वारा कराये जाने वाले कार्यो हेतु नगर पालिका परिषद रायबरेली में 5 करोड़ 7 लाख 72 हजार 87 रूपये की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। इसी क्रम में नगर पंचायत परशदेपुर में 28 लाख 99 हजार 803 रूपये, नगर पंचायत सलोन में 34 लाख 68 हजार 392 रूपये, नगर पंचायत बछरावा में 36 लाख 91 हजार 278 रूपये, नगर पंचायत डलमऊ में 28 लाख 11 हजार 103 रूपये, नगर पंचायत लालगंज में 54 लाख 6 हजार 142 रूपये, नगर पंचायत महाराजगंज में 23 लाख 24 हजार 391 रूपये, नगर पंचायत ऊँचाहार में 26 लाख 26 हजार 880 रूपये एव नगर पंचायत नसीराबाद में 47 लाख 35 हजार 207 रूपये उपलब्ध कराये गये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि उपलब्ध करायी गयी धनराशि के सापेक्ष कार्य योजना बनाकर नियामानुसार नगर पालिका/नगर पंचायत में खर्च किया जाए।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव व पति मुकेश श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट प्रभारी अधिकारी (स्था0नि0) युगराज सिंह, सूचना विभाग के बड़े लाल यादव, मो0 राशिद रियाज सहित नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का एक मासीय कार्यक्रम सम्पन्न खाद्य प्रसंस्करण तकनीकी से खाद्य पदार्थो की अच्छी गुणवत्ता को लम्बे समय तक बनाये रखा जा सकता है

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली 26 मार्च, 2021 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा उ0प्र0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *