सोनभद्र :- आपको बता दे की उच्च न्यायालय द्वारा प्रदेश के त्रिस्तरीय चुनाव के कार्यक्रम में सरकार द्वारा तय किए गए आरक्षण को रद्द करने का फैसला आने के बाद यहां जिला पंचायत के प्रत्याशियों ने अपने चुनाव संपर्क अभियान पर फिर हाल विराम लगा दिया है।लेकिन कोटा न्याय पंचायत के सभी गांव में प्रत्याशियों की धमाचौकड़ी लगभग बंद सी हो गई है। लेकिन वहीं कोटा न्याय पंचायत के जिला पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार संत कुमार उर्फ़ बबलू गुप्ता का प्रचार अभियान रुकने और थमने के बजाय और जोर पकड़ रहा है। संत कुमार उर्फ़ बबलू गुप्ता स्वयं समर्थकों की फौज के साथ गांव-गांव घर-घर पहुंच कर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। तो दूसरी ओर उन्हीं के समर्थन में क्षेत्र के दर्जनों पूर्व प्रधान, पूर्व वीडीसी तथा मानिंद लोग स्वप्रेरणा से संत कुमार उर्फ़ बबलू गुप्ता के चुनाव प्रचार में दिन रात एक किए हुए हैं। उन्हें यह फर्क नहीं पड़ता है कि, फिर हाल आरक्षण व्यवस्था पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाकर नए सिरे से पंचायती चुनाव के पदों के लिए आरक्षण तय होने के बाद पिछड़ा वर्ग होने के बाद प्रदेश सरकार को कल शाम को निकलने के बाद लहर एक और पकड़ ली है।
आपको बता दें कि, विगत शनिवार शाम को उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका में आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए इसकी दिशा बदल दी है। और कोटा नया पंचायत आरक्षित पिछड़ा वर्ग कर दिया गया सरकार द्वारा पहले आरक्षण का आधार वर्ष 1995 माना गया था। जिसे हाईकोर्ट ने अस्वीकार करते हुए वर्ष 2015 को आधार मानकर उन्हें आरक्षण 10 दिनों के भीतर तय करके सरकार से लिखित रूप से ले लिया है कि, आगामी 10 दिनों में आरक्षण तय करके उसकी सूची हाई कोर्ट को उपलब्ध कराई गयी । उसी अनुसार सरकार को यह भी लिख कर देना पड़ा कि, आगामी 25 मई तक प्रदेश में पंचायती चुनाव और जिला पंचायत चुनाव करा लिए जाएंगे।
बीते शनिवार शाम को जब यह फैसला समाचार माध्यमों के द्वारा चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेटों के पास पहुंचा, तो सबको सांप सूंघ गया, और लोगों ने यह मान लिया है कि, आरक्षण में फेरबदल के बाद उनकी सीट आरक्षित पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होगी, यह बता पाना अभी से मुश्किल है। फिलहाल लोगों ने नई आरक्षण सूची आने का इंतजार करने तक अपने चुनाव प्रचार अभियान को लगाम लगा दिया था लेकिन कोटा न्याय पंचायत मै हर समय समाज में खड़े रहने वाले बबलू गुप्ता के सभी युवा साथियों ने दिन रात एक कर के प्रचार प्रसार पर जोर डाला है…
किंतु संत कुमार उर्फ़ बबलू गुप्ता एक ऐसा भी प्रत्याशी है, जो यह समाचार सुनने के बाद भी मैदान में न केवल पूरी ताकत से डटे हुए है, बल्कि उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों के बीच रहकर एक नई ताकत झोंक दी है। यह और कोई नहीं, कोटा न्याय पंचायत से जिला पंचायत सदस्य पद की मजबूत दावेदार बबलू गुप्ता है । जो नवयुवकों युवतियों की झुंड के साथ लगातार सुबह से देर शाम तक गांव गलियारों और चौपालों में पहुंचकर अपने चुनाव के लिए वोट मांग रहे हैं, और उनको भारी समर्थन भी मिलता दिख रहा है।
हमारे संवाददाता सतीश दुबे (ब्यूरो )को मिली जानकारी के मुताबिक संत कुमार उर्फ़ बबलू गुप्ता के समर्थन में तमाम ग्राम प्रधान बीडीसी, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन किया है और समाज के संभ्रांतजनों के अलावा महिलाएं और युवक युवतियां दिन रात एक किए हुए हैं। जिनका दावा है कि, इस बार संत कुमार गुप्ता उर्फ़ बबलू गुप्ता न केवल भारी बहुमत से जीतेंगे , बल्कि वह रिकॉर्ड मत प्राप्त करेंगे…
✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे (ब्यूरो )
EPF7 News Online News Portal