Breaking News
Home / न्यूज़ / *जिले मै 1,205.81 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण*

*जिले मै 1,205.81 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण*


 

सोनभद्र:- आपको बता दे की जिले मै प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने के मौके पर जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 1,205.81 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो करोड़ की लागत से होने वाले चार पर्यटन स्थलों बहुअरा स्थित कंडाकोट मंदिर, मच्छंदरनाथ स्थल, फासिल्स पार्क और दुद्धी के रजखड़ में स्थित लौवा पहाड़ी पर सीढ़ी निर्माण के पर्यटन विकास का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। इस दौरान सरकार की तरफ से कराए गए विकास कार्यो को गिनाया गया। साथ ही अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया गया।
चोपन: विधान सभा ओबरा में आयोजित समारोह का जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम चोपन ब्लॉक परिसर में हुआ। इस मौके पर संकेतक मूक बधिर बालक इंटर कालेज आवासीय सिंदूरिया तथा नवीन राजकीय हाई स्कूल कनहरा व चकदहीया का लोकार्पण किया गया। विधान सभा ओबरा में 138 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क विद्युत व आधारभूत सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध करायी गई। 68 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण, 68 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाया गया। सांसद निधि से 12, विधायक निधि से 54, पूर्वांचल निधि से 17 और त्वरित आर्थिक विकास निधि से तीन परियोजनाओं को पूरा किया गया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. नेम सिंह,एसडीएम प्रकाश चंद्र आदि रहे,
सोनभद्र :-जिले के विधान सभा राबर्ट्सगंज स्तरीय आयोजित समारोह का विधायक सदर भूपेश चौबे, एसडीएम सदर कृपाशंकर पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताया कि विधान सभा क्षेत्र में 181 करोड़ से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क विद्युत व आधारभूत सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गई। 65 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण, 58 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग की योजनाएं पूरी की गई। इसके अलावा सांसद निधि से 41, विधायक निधि से 110,पूर्वांचल निधि से 24 और त्वरित आर्थिक विकास निधि से नौ परियोजनाओं को पूरा किया गया है।
दुद्धी: विधान सभा दुद्धी स्तरीय आयोजित समारोह का विधायक हरिराम चेरो व एसडीएम रमेश कुमार ने शुभारंभ किया। इस मौके पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। विधान सभा में 171 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क, 76 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण, 78 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग की योजनाएं पूरी की गई। इसी तरह सांसद निधि से 35, विधायक निधि से 60, पूर्वांचल निधि से 22, त्वरित आर्थिक विकास निधि से पांच करोड़ से दो परियोजनाएं पूरी की गई। इस मौके पर जीत सिंह खरवार,दिलीप पांडेय, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा, मनोज सिंह आदि रहे।
सोनभद्र :-घोरावल विधान सभा घोरावल स्तरीय आयोजित समारोह में विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्या, एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने विकास पुस्तिका का विमोचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधान सभा घोरावल से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया गया। 133 करोड़ स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क विद्युत व आधारभूत सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। 62 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण, 95 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग की योजनाओं का लाभ दिया गया है। यहां सांसद निधि से 48, विधायक निधि से 122, पूर्वांचल निधि से 26, त्वरित आर्थिक विकास निधि से चार करोड़ 35 लाख की लागत से तीन परियोजनाएं पूरा की गई है। इस मौके पर राहुल पटेल, सुनील चौबे, अरुण पांडेय, दिलीप मौर्या, आनंद पटेल आदि रहे।


✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे (ब्यूरो )

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का एक मासीय कार्यक्रम सम्पन्न खाद्य प्रसंस्करण तकनीकी से खाद्य पदार्थो की अच्छी गुणवत्ता को लम्बे समय तक बनाये रखा जा सकता है

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली 26 मार्च, 2021 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा उ0प्र0 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *