Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / पंचायत चुनाव के नामांकन 3 व 4 अप्रैल, प्रतीक आवंटन 7 अप्रैल मतदान 15 अप्रैल, मतगणना 2 मई को आदर्श आचार सहिता का कड़ाई से करे अनुपालन: वैभव श्रीवास्तव

पंचायत चुनाव के नामांकन 3 व 4 अप्रैल, प्रतीक आवंटन 7 अप्रैल मतदान 15 अप्रैल, मतगणना 2 मई को आदर्श आचार सहिता का कड़ाई से करे अनुपालन: वैभव श्रीवास्तव


अब्दुल हमीद
Epf7news
रायबरेली 26 मार्च, 2021
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली वैभव श्रीवास्तव ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए निर्देश दिये है कि जनपद रायबरेली की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायत के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों एवं ऐसी ग्राम पंचायतें जिनका कार्यकाल छः माह से अधिक अवशेष हो, को छोडकर विनिर्दिष्ट समय सारिणी निर्गत की गई है। समय सारिणी के अनुसार जनपद में पंचायत चुनाव चक्र- प्रथम चरण में नामांकन का कार्य- 3 अप्रैल से 04 अप्रैल 2021 (पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक), नामांकन पत्रों की संवीक्षा का कार्य- 5 अप्रैल से 6 अप्रैल 2021 (पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक), उम्मीदवारी वापसी- 7 अप्रैल (पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक), प्रतीक आवंटन- 7 अप्रैल (अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक), मतदान- 15 अप्रैल (पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 06 बजे तक) तथा मतगणना 2 मई को (पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक) निर्धारित है।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) ने बताया है कि सूचना के अधीन ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों, क्षेत्र पंचायत के सदस्यों एवं जिला पंचायत के सदस्यों के स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा 27 मार्च 2021 को सूचना निर्गत की जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रमों को प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराते हुए व्यापक प्रचार कराया जायेगा और गांवों में मुनादी द्वारा सूचना दी जाएगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यकम प्रदर्शित किया जाएगा। उक्त सामान्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायतराज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (सदस्यों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी की सूचना निर्गत किए जाने के अर्थात् 27 मार्च 2021 से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा। सामान्य निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों का विकय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य सम्बन्धित विकासखण्ड मुख्यालय पर होगा। सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय पर होगा। ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा सम्बन्धित विकासखण्ड के अन्तर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी। जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकासखण्ड के अन्तर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी तथा परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) वैभव श्रीवास्तव ने समस्त आर0ओ0, ए0आर0ओ0, डीडीओ, समस्त एसडीएम, बीडीओ, प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी तथा आमजन से अपील की है कि आदर्श आचार सहिता का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करे और कराये।
ब्यूरो अरशद अली

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

समाचार पत्र वितरक ने डीएम से लगाई गुहार।

🔊 पोस्ट को सुनें अब्दुल हमीद epf7 न्यूज़ रायबरेली। शहर के अयोध्यापुरी मोहल्ला निवासी समाचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *