रायबरेली 26 मार्च, 2021
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा उ0प्र0 खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत खोया मण्डी स्थित राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रांगण में एक मासीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का विगत दिवस समापन किया गया।
उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार द्वारा बताया गया कि खाद्य संस्करण एक ऐसी वैज्ञानिक तकनीकी है जिसकी सहायता खाद्य पदार्थों को लम्बे समय तक सूक्ष्म जीवों से बचाकर संरक्षित कर उपयोग हेतु बनाए रख सकते हैं। खाद्य संरक्षण प्रसंस्करण से किसान अपनी उपज से आय वुद्धि कर सकते हैं। युवक-युवतियाॅं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना उद्यम स्थापित कर स्वयं रोजगार के क्षेत्र में आगे आकर अन्य को भी रोगार दिलाकर आगे बढ़ सकते हैं। उद्यमिता विकास कार्ये्रम (खाद्य प्रसंस्करण) भारतीय कृषि क्षेत्र को उपभोक्ताओं से सीधे जोड़ने में अग्रिम भममिका निभाता है। दिये गये प्रशिक्षण को भली-भाॅति लेकर अमल में लायें और आगे बढ़े। प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभारी सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र जगतपाल कौशल, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी राजश्री, समाज सेवी सतेश गौतम, एस एम अस्करी आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस मौके पर अनीता मिक्षा सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
अब्दुल हमीद
ब्यूरो अरशद अली
EPF7 News Online News Portal