Breaking News
Home / न्यूज़ / राष्ट्रहित सर्वाेपरि: शासन-प्रशासन एवं सर्राफा व्यापारियों के मध्य बचत भवन में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

राष्ट्रहित सर्वाेपरि: शासन-प्रशासन एवं सर्राफा व्यापारियों के मध्य बचत भवन में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक


रायबरेली, 16 मई, 2026!

स्थानीय बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार की उपस्थिति में जनपद के सर्राफा व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण एवं आपात बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक का उद्देश्य हाल ही में देश के प्रधानमंत्री एवं उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री द्वारा देशहित एवं राष्ट्रीय आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए आमजन से अनावश्यक रूप से सोना क्रय न करने के आह्वान के संदर्भ में व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनना था।  बैठक में उपस्थित सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने क्रमवार अपनी बात रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं एवं व्यापारिक चिंताओं से प्रशासन को अवगत कराया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी बिंदुओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि किसी प्रकार की घबराहट अथवा पैनिक की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रहित सर्वाेपरि है तथा शासन-प्रशासन व्यापारियों के साथ पूर्ण समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य कर रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों से धैर्य, संयम एवं सकारात्मक सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय हित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सर्वाेच्च प्राथमिकता देना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने व्यापारियों की ओर से प्रशासन के समक्ष विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा तथा शासन-प्रशासन द्वारा व्यापारियों के साथ संवाद एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाए जाने की सराहना की। श्री रस्तोगी ने कहा कि व्यापारी समाज सदैव राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानता आया है। वर्तमान परिस्थितियों में शासन एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना हम सभी की नैतिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक कदम उठाएगा तथा व्यापारी वर्ग भी राष्ट्रहित एवं सामाजिक संतुलन बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
स्वर्णकार कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वर्णकार एवं सर्राफा व्यापारी समाज हमेशा से राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता आया है। वर्तमान परिस्थितियों में हम सभी व्यापारी शासन एवं प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग की भावना से कार्य करेंगे। व्यापारी वर्ग राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानते हुए संयम, धैर्य एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करता रहेगा, हमें विश्वास है कि शासन-प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाएगा।
स्वर्णकार कल्याण समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता चंद्रिका प्रसाद वर्मा ‘भुन्दल’ ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी समाज को धैर्य एवं समझदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यापारी सदैव राष्ट्रहित एवं सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता देते आए हैं तथा शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करेगा।
बैठक में स्वर्णकार कल्याण समिति के महामंत्री अमोल सावंत, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा, संरक्षक बैजनाथ वर्मा, चंद्रिका प्रसाद वर्मा (भुन्दल), पुरूषोत्तम गुप्ता, विजय वर्मा, उमेश वर्मा, महेश कौशल, युवा जिलाध्यक्ष सत्यांशु दुबे सहित समिति के अनेक सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न आयोजित परीक्षा में 5132 उपस्थित एवं 1877 अनुपस्थित रहें

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेलीः- 26 अप्रैल 2026 अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *