Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली: कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई गई

रायबरेली: कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई गई


ब्यूरो अब्दुल हमीद

रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तिलक भवन कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व निडर पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर संपूर्ण मानव जाति को समरसता का संदेश दिया और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श जीवन को जन-जन तक पहुँचाया। वहीं, गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन और पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके संघर्ष, निर्भीक पत्रकारिता और अमूल्य योगदान को याद किया।  

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, ओपी श्रीवास्तव, अर्जुन पासी, निर्मल शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, राशिद अंसारी, अनिल मिश्रा, शिव बाबू शुक्ला, मो. अशरफ खान, राजकुमार दीक्षित, मनोज मिश्रा, सर्वोत्तम मिश्रा, आशीष द्विवेदी, शिव गोविन्द सोनकर, मनोज तिवारी, प्रमोद बाजपेई और शिव नारायण मिश्रा सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।  

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

नगर पंचायत सलोन उप निर्वाचन हेतु सभी पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों पर सकुशल पहुंचीं

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली-12 अक्टूबर 2026 सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०/न०) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *