Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / जनता दर्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


ब्यूरो अब्दुल हमीद

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2026।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने चिकित्सा, आर्थिक सहायता, पुलिस, जमीन-जायदाद, राजस्व और पारिवारिक विवाद समेत कई मामलों को उनके सामने रखा।

उप मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मामलों में शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को नियमों के तहत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनता दर्शन में पहुंचे कई लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे उप मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी। ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की प्रकृति के अनुसार उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सरकार की प्राथमिकता आम जनता को राहत पहुंचाना है और शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन के माध्यम से उप मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मुख्यमंत्री सूचना प्रणाली (CMIS) के अंतर्गत विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न डीएम ने समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से परियोजनाओं को पूर्ण करने के दिए निर्देश

🔊 पोस्ट को सुनें     जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *