Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / अमर शहीदों को नमन के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रायबरेली

अमर शहीदों को नमन के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रायबरेली


 

 

शहर की ख्यातिप्राप्त समाजसेवी संस्था सेवारत स्वर्णकार संस्थान के तत्वावधान में 15 अगस्त को 80वां गणतंत्र दिवस एवं भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शहीद लालचंद्र स्वर्णकार चौक, निकट आर्य समाज मंदिर में किया गया इसमें हुतात्मा लालचंद्र स्वर्णकार शोध संस्थान, रायबरेली तथा जिला स्वर्णकार संघ ने भी सहभागिता की। प्रातः 9 बजे बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के बंधु, पदाधिकारी एवं नगरवासी शहीद लालचंद्र स्वर्णकार चौक पर एकत्र हुए। ध्वजारोहण के पश्चात अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ भारत माता की जय तथा वंदेमातरम् के उद्घोष किए। हुतात्मा लालचंद्र स्वर्णकार शोध संस्थान के अध्यक्ष सूर्यकुमार बाजपेई तथा महामंत्री इंद्रकुमार वर्मा ने हुतात्मा लालचंद्र स्वर्णकार के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

सेवारत स्वर्णकार संस्थान के संरक्षक पूर्व प्रधान भौमेश कुमार स्वर्णकार एवं पूर्व प्राचार्य शिवनारायण सोनी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी सहजता से प्राप्त नहीं हुई। असंख्य क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार सहे, गोलियां खाईं और राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

संस्थान के अध्यक्ष गोविन्द सोनी एवं महामंत्री प्रमोद कुमार वर्मा ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को स्मरण करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का अवसर भी है।  

कार्यक्रम में सेवारत स्वर्णकार संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों में व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी, डॉ. सियाराम वर्मा, शिवशरण लाल वर्मा, रजत कुमार सोनी, दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, सतीश चंद्र सोनी, अरुण कुमार वर्मा, पारस नाथ, केदारनाथ शास्त्री, सुशील कुमार वर्मा, संतोष कुमार सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, मुकेश वर्मा एवं रामगोपाल वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

हुतात्मा लालचंद्र स्वर्णकार शोध संस्थान एवं जिला स्वर्णकार संघ की ओर से कृष्णकांत त्रिपाठी, मनीराम वर्मा, दिनेश कुमार सोनी, दिलीप कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद भुन्दल, डॉ. एस.सी. द्विवेदी, ज्ञानेश सोनी, शिवम सोनी, विजय वर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, बैजनाथ वर्मा एवं अवधेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के बंधु एवं बाजार के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के उपरांत सभी लोग अपने-अपने वाहनों से तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के साथ यात्रा डिग्री कॉलेज शहीद चौक पहुंची, जहां अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा भारत माता मंदिर पहुंची, जहां भारत माता के चरणों में माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।

सेवारत स्वर्णकार संस्थान स्वर्णकार समाज की एक प्रमुख एवं ख्यातिप्राप्त समाजसेवी संस्था के रूप में सामाजिक, राष्ट्रीय एवं जनहित के कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर भागीदारी करता रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को मजबूत करना है। स्वतन्त्रता दिवस के पर्व का यह आयोजन भी इसी सामाजिक एवं राष्ट्रहित की भावना का सशक्त उदाहर

ण रहा।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

एडीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

🔊 पोस्ट को सुनें           जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *