Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / डीएम की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न निपुण लक्ष्य, सीएम मॉडल स्कूलों के निर्माण, विद्युत संयोजन एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न निपुण लक्ष्य, सीएम मॉडल स्कूलों के निर्माण, विद्युत संयोजन एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश


ब्यूरो अब्दुल हमीद 

रायबरेली, 12 अक्टूबर 2026
         जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, निर्धारित निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के डीबीटी के माध्यम से भुगतान की स्थिति तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
        बैठक में जिलाधिकारी ने निपुण लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने डीबीटी की स्थिति की समीक्षा करते हुए पात्र विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा इस प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
        जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सीएम मॉडल स्कूलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। विद्यालयों में विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने, हाईटेंशन विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं को संबंधित विभागों द्वारा हैंडओवर लिए जाने की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यालयों का संचालन सुचारू रूप से हो सके और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
         बैठक में विद्यालयों की बाउंड्रीवाल निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने पर बल दिया। उन्होंने विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें।
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों की 879 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेलीः- 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *