Breaking News
Home / न्यूज़ / *जिले के सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन शिक्षक, नोटिस*

*जिले के सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन शिक्षक, नोटिस*


 

सोनभद्र :आपको बता दे की जिले के मुख्य विकास अधिकारी डा. अमित पाल शर्मा ने गुरुवार को घोरावल स्थित कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक पूनम, मनोज व रंजना अनुपस्थित मिलीं। इसके अलावा एक लेखाकार भी अनुपस्थित मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने साथ चल रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल को अनुपस्थित शिक्षकों व लेखाकार से नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।


स्कूल परिसर में ही निर्माणाधीन 100 बेड का ग‌र्ल्स हास्टल का कार्य धीमा मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। विदित हो कि उक्त हास्टल को वर्ष 2020 तक ही पूरा करना था, जो अभी तक नहीं हो सका। संबंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द निर्माण को पूरा किया जाए। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने खरूआंव स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां पंजीकृत छात्रों की संख्या 174 है। मौके पर महज 15 छात्र ही उपस्थित मिले। कोरोना संक्रमण के कारण तय रोस्टर के अनुसार भी छात्र संख्या न होने पर सीडीओ ने बीएसए को व्यवस्था सुधार का निर्देश दिया। वही मिड-डे-मील भी तय रोस्टर के अनुसार न होने पर संबंधित शिक्षक से लिखित रूप में स्पष्टीकरण मांगा। मुख्य विकास अधिकारी के तल्ख तेवर देख विभागीय अधिकारी भी सकते में आ गए। श्री शर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थित शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। कहा कि अगर ऐसी स्थिति दोबारा मिलती है तो संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी…

✍️✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे ( ब्यूरो ).

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

राष्ट्रहित सर्वाेपरि: शासन-प्रशासन एवं सर्राफा व्यापारियों के मध्य बचत भवन में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली, 16 मई, 2026! स्थानीय बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *