ब्यूरो अरशद अली
*सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या*
*अपराधियों और पुलिस के गठजोड़ से नागरिकों में आक्रोश*
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब रोड पर देर शाम एक युवक को बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी कई थानों की फोर्स लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों से बातचीत के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अंदरून किला निवासी मो यूसा पुत्र मो जुबैर देर शाम गुलाब रोड पर दोस्तों के साथ अलाव ताप रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ उसके ऊपर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में फुरकान नाम के युवक पर हत्या का आरोप लग रहा है। पूछताछ के लिए दो लोगों को लाया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उधर इस संबंध में लोगों का कहना है कि युवक को पूर्व में भी धमकी मिली थी। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी की गई लेकिन समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पूरे मामले में परिजन एक हाफिज फ़ुजैल का भी नाम ले रहे थे। जिन्हें शहर कोतवाल का सबसे करीबी माना जाता है। चर्चा है कि लंबे समय से कोतवाली में रहने के कारण शहर कोतवाल और एसएसआई से लोगों के इतने घनिष्ठ संबंध हो गए हैं कि अपराधियों के विरूद्ध कोई भी कार्रवाई करने में अब यही सम्बंध उनके आड़े आ रहे हैं। आज की घटना भी इसी का परिणाम मानी जा रही है।
EPF7 News Online News Portal