Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / 51 नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

51 नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र


रायबरेलीः- 20 मई 2026
विधानसभा सलोन रायबरेली के अंतर्गत नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा विकास खण्ड सलोन के सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक सलोन अशोक कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मा० विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सलोन विधानसभा क्षेत्र की 51 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा 51 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विधायक श्री कुमार ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समर्पण और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ बच्चों और माताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती हैं। स्मार्टफोन वितरित करने का उद्देश्य कार्यकत्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना और उनके काम को और अधिक प्रभावी बनाना है।
मा० विधायक ने सभी उपस्थित सहायिकाओं और कार्यकत्रियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। इस पहल से न केवल आंगनबाड़ी सेवाओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि बच्चों और माताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम का संचलान एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख आजाद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, संजय सिंह, शशि सिंह, अंजना सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया, सहायिकाएं उपस्थिति रही।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ हुए शामिल अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन मा० मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा कराए गए नव निर्मित स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *