Breaking News
Home / अंतराष्ट्रीय / अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं पर आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं पर आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर


ब्यूरो अब्दुल हमीद 

रायबरेली, 12 अक्टूबर 2026
          मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान माह अक्टूबर में दिये गये निर्देश के अनुपालन व मा० जनपद न्यायाधीश अमित कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मा० सचिव अनिशा के आदेशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवानंदपुर, रायबरेली में एक विशेष विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकेमुख्य अतिथि डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल जय सिंह यादव रहे।
          इस शिविर में उपस्थित छात्राओं को जय सिंह यादव द्वारा बताया गया कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा हो, विज्ञान हो, खेल हो, रक्षा हो या प्रशासन बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, लैंगिक समानता एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा बालिकाओं के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश देना था।
          इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण तथा बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा, समान अवसर एवं अधिकारों की सुरक्षा से ही एक सशक्त, समतामूलक एवं बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण संभव है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज सिंह द्वारा भी बच्चों के विधिक अधिकार के संबंध में  विस्तृत जानकारी दी गयी। पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि हर साल 11 अक्टूबर को विश्व बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है । इसकी शुरुआत दिसंबर 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के बाद हुई थी और पहली बार 11 अक्टूबर 2012 को विश्व बालिका दिवस के रूप में मनाया गया।
           इस कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका शिवकेता पोरवाल, पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव व  मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

2012 में महंगाई पर हंगामा, 2026 में चुप्पी क्यों?

🔊 पोस्ट को सुनें LPG सिलेंडर और पेट्रोल के बढ़ते दामों पर जनता के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *