Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों की 879 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों की 879 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास


ब्यूरो अब्दुल हमीद

रायबरेलीः- 24 अगस्त 2026
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने आज फिरोजगांधी डिग्री कॉलेज के प्रगाण में आयोजित कार्यक्रम में जनपद की सदर, हरचन्दपुर एवं बछरावां विधान सभा क्षेत्रों की रू0 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृत पत्र, चॉबी आदि का वितरण किया। जिसमें जगदम्बिका सिंह एवं धर्मेन्द्र मौर्या को यंत्रीकरण योजना में ट्रैक्टर चाभी, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सपेरा समुदाय के आवास एवं आवासीय पट्टा प्रदान किया गया जिसमें संजू, अंशिका, वन्दना, किरन कुमारी, राज नन्दिनी, आयुष्मान योजनान्तर्गत सवित्री, मधुलता व राम नरेश को 5 लाख तक कैशलेश इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड, सी0एम0 युवा के योजनान्तर्गत अनुज कुमार को 4.50 लाख व वंदना पाण्डेय को 4.375 लाख एवं अयाज अहमद को ओ0डी0ओ0पी0 योजनान्तर्गत (फर्नीचर) हेतु 15 लाख तथा विशम्वहर को एम0एस0एम0ई0 योजनान्तर्गत अन्तर्गत राइसममिल हेतु 96.75 लाख अनुदान का डमीचेक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत कु. सिम्मी सिंह को लैपटॉप तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत निर्मला, निशा तिवारी, राजवती को 17.97 लाख का डमी चेक वितरण किया।
इसके पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर जनपद रायबरेली आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राना बेनी माधव जी की स्मृति को नमन करते हुए भव्य सभागार का लोकार्पण किया है, इसके साथ ही रायबरेली की तीन विधानसभाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया है। रायबरेली अब बदल चुका है। रायबरेली में पहले वीआईपी के नाम पर बदहाली की अराजकता थी, अभाव का गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता था। अब आज का नया उत्तर प्रदेश जिसमें उत्तर प्रदेश की स्थिति बदल गयी है पूरे प्रदेश में किसी जनपद में कोई अराजकता नही है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। उ0प्र0 आज बदल चुका है प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नये उत्तर प्रदेश को देख रहे है। आज प्रदेश में 16 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन मिल रहा है। प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत फ्री में पांच लाख तक की स्वास्थ्य बीमा का कवर प्राप्त हो रहा है प्रति वर्ष 05 लाख तक का इलाज किसी भी इनपैनटड अस्पताल में इलाज करा सकता है। आज जब नौकरी निकलती है तो रायबरेली का भी नौजवान नौकरी प्राप्त करता है। जब कोई बेटी आती है तो मैं पूछता हूँ बेटी कहा से हो तो वह कहती है रायबरेली से अब रायबरेली की बेटी भी नौकरी पाती है। आज कोई भेदभाव नहीं, विकास में कोई भेदभाव नहीं, हमने यदि राना बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में सभागार बनाया है तो सलोन में पूर्व विधायक स्व0 दल बहादुर कोरी की स्मृति में पॉलिटेक्निक का नाम करण करके उनको भी सम्मान दिलाया है, मैंने आज ही कहा है कि हम लोग आये है राना बेनी माधव बख्श सिंह को सम्मान देने सम्मान तब तक अधूरा है जब तक वीरा पासी जैसे वीरों को सम्मान न मिले, इसलिए वीरा पासी की भी प्रतिमा लगेगी उनका भी भव्य स्मारक बनेगा, यह रायबरेली तो किसानों के बलिदान की साक्षी रही है।
2017 के पहले आप यूपी के बाहर जाते थे तो पहचान का संकट होता था, लेकिन आज दूरी बनाने वाला व्यक्ति भी गले मिलने को तैयार होता है। आज सम्मान भी मिल रहा है। गरीबों को उनका हक भी मिल रहा है। आज किसी की जाति नही पूछी जाती सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आवास, शौचालय, युवाओं को नौकरी मिल रही है। सपेरा समुदाय को जमीन के पट्टे का लाभ मिला है। आवास भी स्वीकृत हुआ है। जब अच्छी सरकार आती है तो हर वर्ग का विकास होता है इसमें रसोइयों का मानदेय बढ़ाया इसके साथ ही 05 लाख की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी है। शिक्षा मित्र व अनुदेशकों को भी 05 लाख की चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाया है।
इस अवसर पर मा0 मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज की लोकार्पित परियोजनाएं जहां विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी, वहीं आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, वे आने वाले समय में जनपद के विकास की मजबूत आधारशिला सिद्ध होंगी।
मा0 उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचे। इसी क्रम में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, अवस्थापना एवं जनसुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर मा0 विधायक सदर अदिति सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है कि मा0 मुख्यमंत्री जी के करकमलों से जनपद में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार ने आज जनपद में जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है, उनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्रदेश सरकार विकास, जनकल्याण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग राकेश सचान, मा0 प्रशासक जिला पंचायत रंजना चौधरी, मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार कोरी, मा0 सदस्य विधान परिषद (शिक्षक) उमेश द्विवेदी, मा0 सदस्य विधान परिषद (स्नातक) इंजी. अवनीश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, जिलाध्यक्ष अपना दल सत्येन्द्र पटेल, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक विवेक विक्रम सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार, मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ विजय विश्वास पन्त, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, विधान परिषद सदस्य राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक हरचन्दपुर राकेश सिंह, पूर्व विधायक सरेनी धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  पूर्व विधायक बछरावां रामलाल अकेला व राजाराम त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में जनमानस आदि उपस्थित रहे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली, 15 अगस्त, 2026! उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *