Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / सूर्या होटल में रायबरेली विद्युत डेकोरेटर संघ द्वारा रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सूर्या होटल में रायबरेली विद्युत डेकोरेटर संघ द्वारा रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


अब्दुल हमीद epf7न्यूज़

रायबरेली 11 अप्रैल स्थानीय सिविल लाइन स्थित सूर्या होटल में रायबरेली विद्युत डेकोरेटर संघ द्वारा रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रायबरेली बसंत सिंह बग्गा रहे ।श्री बग्गा ने कहा कि होली का त्यौहार आपस में गिले शिकवे मिटाने का त्यौहार है लोग गले मिलकर अपने शिकवे दूर करते हैं तथा प्रेम और सौहार्द के साथ वर्ष भर रहते हैं ।इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शामियाना संघ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव जी ने कहा कि फागुन का पूरा महीना ही प्रेम का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता नगर महामंत्री अतुल श्रीवास्तव जिला युवा अध्यक्ष सत्यांशु दुबे सहित जिले के तमाम समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ संतोष मौर्य दिनेश गुप्ता राही संदीप चंदन वीके जैन धीरेंद्र सोनकर बराती लाल आदि व्यापारी नेता भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं उ०प्र० मत्स्य पालक कल्याण कोष की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 31 अगस्त 2026         …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *