रायबरेलीः- 25 अप्रैल 2026
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/संचालन योजना संचालित है। इस योजना के अर्न्तगत रु0 10,000/- धनराशि जिसमें रु0 7,500/- की धनराशि 04 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रूप में तथा रु0 2,500/- अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास न्यूनतम 40 प्रतिशत का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक किन्तु 60 वर्ष से अधिक न हो, साथ ही जिनके पास व्यवसाय चलाने हेतु पर्याप्त स्थान एवं संसाधन उपलब्ध हो, वे दुकान निर्माण/संचालन योजना का लाभ पाने हेतु उक्त योजना का आवेदन-पत्र कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, रायबरेली से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त करके, वेबसाइट http://divyangjandukan.upsdc.gov.in पर अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त समस्त संलग्नकों सहित आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, रायबरेली स्थित विकास भवन भूतल में जमा कर सकते हैं।
Check Also
मई में रोज 2.5 घंटे बिजली कटौती, यूपीएसएलडीसी का आदेश जारी
🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ | 28 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग …
EPF7 News Online News Portal