रायबरेली में नो एंट्री नियमों की उड़ रही धज्जियां, भारी वाहन लगातार शहर में कर रहे प्रवेश
रायबरेली। शहर में लागू नो एंट्री व्यवस्था के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। गोरा बाज़ार, सिविल लाइंस, और मुख्य बाजार क्षेत्रों में दिन के समय भी ट्रकों के प्रवेश से जाम और हादसों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह से रात तक नो एंट्री लागू रहने के बावजूद कई ट्रक बेखौफ होकर शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, बाइक सवारों और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि भारी वाहनों की वजह से मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से नो एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराने और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल ट्रैफिक विभाग की ओर से इस मामले में सख्त निगरानी की बात कही जा रही है।
EPF7 News Online News Portal