Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / रायबरेली में नो एंट्री नियमों की उड़ रही धज्जियां, भारी वाहन लगातार शहर में कर रहे प्रवेश

रायबरेली में नो एंट्री नियमों की उड़ रही धज्जियां, भारी वाहन लगातार शहर में कर रहे प्रवेश


 

रायबरेली में नो एंट्री नियमों की उड़ रही धज्जियां, भारी वाहन लगातार शहर में कर रहे प्रवेश

रायबरेली। शहर में लागू नो एंट्री व्यवस्था के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। गोरा बाज़ार, सिविल लाइंस,  और मुख्य बाजार क्षेत्रों में दिन के समय भी ट्रकों के प्रवेश से जाम और हादसों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह से रात तक नो एंट्री लागू रहने के बावजूद कई ट्रक बेखौफ होकर शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, बाइक सवारों और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि भारी वाहनों की वजह से मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से नो एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराने और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल ट्रैफिक विभाग की ओर से इस मामले में सख्त निगरानी की बात कही जा रही है।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ हुए शामिल अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन मा० मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा कराए गए नव निर्मित स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *