Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / साइकिल_की_थकान_उतारी_या_जनता_के_भरोसे_पर_फेरा_पानी? डीएम सुनती रहीं फरियाद, कूलर की हवा में नींद लेते दिखे डीपीआरओ

साइकिल_की_थकान_उतारी_या_जनता_के_भरोसे_पर_फेरा_पानी? डीएम सुनती रहीं फरियाद, कूलर की हवा में नींद लेते दिखे डीपीआरओ


 

डीएम सुनती रहीं फरियाद, कूलर की हवा में नींद लेते दिखे डीपीआरओ

महराजगंज (रायबरेली)

रायबरेली जिले के महराजगंज तहसील सभागार में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। एक ओर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका पूरी गंभीरता के साथ जनता की समस्याएं सुनती रहीं, तो वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) सौम्यशील सिंह आराम से कुर्सी पर बैठकर नींद लेते नजर आए।

बताया जा रहा है कि 13 मई को डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए साइकिल चलाकर चर्चा बटोरी थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में वह समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कूलर की ठंडी हवा में आंखें बंद किए आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है, जहां आम जनता अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचती है। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह लापरवाह नजर आना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सभागार में मौजूद कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी ।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मुख्यमंत्री सूचना प्रणाली (CMIS) के अंतर्गत विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न डीएम ने समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से परियोजनाओं को पूर्ण करने के दिए निर्देश

🔊 पोस्ट को सुनें     जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *