Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / सपा, बसपा और कांग्रेस को वोट दो तो ठीक, ओवैसी-चंद्रशेखर को वोट दो तो ‘वोट कटवा’ क्यों? — अब्दुल हमीद घोसी

सपा, बसपा और कांग्रेस को वोट दो तो ठीक, ओवैसी-चंद्रशेखर को वोट दो तो ‘वोट कटवा’ क्यों? — अब्दुल हमीद घोसी


रायबरेली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम और अनुसूचित जाति (SC) समाज के राजनीतिक नेतृत्व को लेकर बहस तेज होती दिखाई दे रही है। इसी बीच अब्दुल हमीद घोसी ने उन लोगों पर सवाल उठाए हैं जो असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के साथ आने पर उन्हें वोट कटवा कहकर संबोधित करते हैं।

अब्दुल हमीद घोसी ने कहा कि जब कोई मुस्लिम समाजवादी पार्टी को वोट देता है तो वह वोट कटवा नहीं होता, जब बसपा को वोट देता है तो वोट कटवा नहीं होता और जब कांग्रेस को वोट देता है तो भी कोई उसे वोट कटवा नहीं कहता। लेकिन जब वही मुस्लिम और SC समाज ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद को वोट देने की बात करता है, तो अचानक उन्हें वोट कटवा क्यों कहा जाने लगता है?

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह दोहरा मापदंड क्यों? क्या मुस्लिम समाज सिर्फ सपा का है और SC समाज सिर्फ बसपा का है? क्या इन समाजों को अपना राजनीतिक नेतृत्व चुनने का अधिकार नहीं है?

घोसी ने कहा कि हमने किसी राजनीतिक दल को हराने या जिताने का ठेका नहीं लिया है। अगर भाजपा को रोकना है तो सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता हमारे साथ आएं। मिलकर चुनाव लड़ें, हमें कोई आपत्ति नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जब हमारा अपना रहबर और नेतृत्व नहीं था, तब हम सपा, बसपा और कांग्रेस को वोट देते थे। लेकिन आज जब अपना नेता और अपनी राजनीतिक आवाज सामने आ रही है, तो दूसरे दलों को परेशानी क्यों हो रही है?

अब्दुल हमीद घोसी का राजनीतिक दलों से सीधा सवाल है कि लोकतंत्र में वोट देने का अधिकार जनता का है या राजनीतिक पार्टियों का? जनता जिसे चाहे अपना नेता चुने, यह उसका संवैधानिक अधिकार है।

अब देखना होगा कि आने वाले चुनाव में यह राजनीतिक बहस किस दिशा में जाती है और मुस्लिम एवं SC समाज के मतदाताओं के बीच इसका कितना प्रभाव पड़ता है।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

रायबरेली: कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई गई

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तिलक भवन कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *