Breaking News
Home / न्यूज़ / *जिले मनाया गया समर्पण दिवस के रूप में मनी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि*✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे

*जिले मनाया गया समर्पण दिवस के रूप में मनी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि*✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे


 

सोनभद्र : आपको बता दे की पुरे जिले मै पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिले के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहाकि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया। प्रेरित होकर उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आज हमारे देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उसी तरह से कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को साकार किया है। कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के समय अन्त्योदय की भावना को सामने रखा और अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिता की। आत्मनिर्भर भारत की शक्ति से देश में एकात्म मानव दर्शन को सिद्ध किया। बताया कि पं. दीनदयाल एक कुशल संगठनकर्ता थे। अन्त्योदय और एकात्म मानव के जनक रहे, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए काम किया। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि उनके सिद्धांतों व सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी . …..
✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे (ब्यूरो )

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

रायबरेली: वार्ड नंबर 25 बागभीतर खिन्नी तल्ला के लोग परेशान

🔊 पोस्ट को सुनें Raebreli वार्ड नंबर 25, बागभीतर खिन्नी तल्ला में सीवर टैंक फूटने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *