Breaking News
Home / न्यूज़ / *जिले मै जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव*

*जिले मै जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव*


 

सोनभद्र:- आपको बता दे की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नई आरक्षण सूची जारी कर दी गई। हालांकि यह अनंतिम सूची है। अब इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद अंतिम रूप से सूची जारी होगी। इस सूची के जारी होते ही चुनावी समीकरण बदल गए। पहले जहां की सीट अनारक्षित थी वहां की आरक्षित हो गई और जहां आरक्षित थी वहां की अनारक्षित। कई जगह महिला और पुरूष सीट में बदलाव हुआ है। इससे चुनावी मैदान में आने वाले लोगों का अब नया चेहरा होगा।
कई ऐसे लोगों का नाम तो सूची से गायब हो जाएगा जो पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले थे। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूूची में अब छह वार्डों का आरक्षण अनारक्षित कर दिया गया है। बाकी अनूसूचित जनजाति महिला के लिए तीन, जनजाति के लिए चार, अनुसूचति जाति महिला के तीन और अनुसूचित जाति के लिए पांच, पिछड़ी जाति महिला के लिए तीन, पिछड़ी जाति के लिए पांच, केवल महिलाओं के लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं। इस तरह से कुल मिलाकर 11 सीट पर महिलाएं ताल ठोकेंगी…

✍️✍️सोनभद्र जिले से सतीश दुबे ब्यूरो…..

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

राष्ट्रहित सर्वाेपरि: शासन-प्रशासन एवं सर्राफा व्यापारियों के मध्य बचत भवन में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली, 16 मई, 2026! स्थानीय बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *