Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण 6 से 11 अप्रैल तक

पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण 6 से 11 अप्रैल तक


रायबरेली 04 मार्च 2021
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0)/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों आदि को निर्देश दिये है कि निर्वाचन को निष्पक्ष, निर्भीक, सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समस्त चुनावी गतिविधियों का संचालन विधिवत् समझ के साथ ही पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिलाना जरूरी है। पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी तथा पी-1, पी-2, पी-3 का प्रशिक्षण फिरोजगांधी डिग्री कालेज में 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक दो पालियों में बेहतर तरीके से सम्पन्न कराये। डयूटी में लगे अधिकारी अपना प्रशिक्षण कोड अनुरूप समय से ले। अन्यथा आदेशो का उलंघन, लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 134 तथा आई0पी0सी0 1860 की धारा 174 के अन्र्तगत दण्डनीय अपराध माना जायेगा तथा सम्बन्धित के विरूद्ध प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज कराकर कार्यवाही की जायेगी। निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए फिरोजगांधी डिग्री कालेज रायबरेली के सम्पूर्ण परिसर व समस्त कक्षों को निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक अधिगृहीत किया जा चुका है।
सहायक कार्मिक अधिकारी/जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चैरसिया ने बताया कि पीठासीन व मतदान अधिकारी, पी 1 पी 2 पी 3 का प्रशिक्षण 6 से 11 अप्रैल तक दो पालियों में फिरोजागधी डिग्री कालेज में आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रथम पाली 10 से 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2 से साय 5 बजे तक पंचायत निर्वाचन की सम्पूर्ण जानकारी प्रशिक्षण द्वारा दी जायेगी। प्रत्येक पाली में 330 पोलिग पाटिंयो को प्रशिक्षण दिया जायेगा 3 हजार 962 पोलिग पाटिंयो को प्रशिक्षित किया जायेगा। सभी कार्यालयाध्यक्षों को ड्यूटी सर्व कराने के लिए पत्र प्रेषित किया जा चुका है तथा उसने अनुरोध है कि अपने सभी कर्मचारियों को जिनकी पंचायत निर्वाचन में ड्यूटी लगी हुई है। उन्हें ड्यूटी पत्र उपलब्ध कराकर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में भेजना सुनिश्चित करंे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ हुए शामिल अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन मा० मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा कराए गए नव निर्मित स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *