अब्दुल हमीद
Epf7news
रायबरेली 19 अप्रैल, 2021
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण रोकथाम व बचाव आदि कार्यों की समीक्षा के लिए बचत भवन के सभागार में बैठक करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह सहित सम्बन्धित चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये कि होम आइसोलेशन सहित कोविड-19 मरीजों से प्रतिदिन समय-समय पर उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल-चाल लेकर उनके कुशलक्षेम पूछा जाये तथा उनकी जानकारी कमाण्ड सेन्टर को भी दी जाये। किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो तो उसे तत्काल दूर करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव व जागरूकता के लिए सरकार के पास किसी भी प्रकार से धन की कोई कमी नही है। कोविड-19 के चिकित्सालयो में जहां पर बेड की कमी हो तो उसको बढ़वा लिया जाये। सभी बेडों पर आक्सीजन व वेनटीलेटर मल्टी पैरामाॅनीटर, हाईफ्लो नेजल कैनुला मशीन, बाइपेंप मशीन आदि सहित सभी जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता में कमी न हो। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 चिकित्सालयों में रेमिडीसीवर इंजेक्शन और आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे। जनपद में कोविड सम्बन्धित दवाओं के साथ ही बेड उपकरण आदि की कमी न रहे। जो मरीज गंभीर हालत में है उन्हें तत्काल हास्पिटल में भर्ती कराया जाए तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। आक्सीजन की उपलब्धता 24 घण्टे बरनी रहे। किसी भी मरीजों के लिए चिकित्सालयों में आक्सीजन सिलण्डरों की कमी न हो। कार्ययोजना व टीम भावना के साथ कार्य किया जाये तथा एल-2 अस्पताल में बेडो व आक्सीजन सेलेण्डर की संख्या कम न हो व अन्य मूलभूत सुविधाओं को बढ़ा लें। एल-2 चिकित्सालय में अगर किसी भी प्रकार की कोई कमी हो जैसे मशीन, इजेक्शन, जीवन रक्षक दवाये आदि को तीन दिन के अन्दर नियमानुसार खरीद ली जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए हमें सरकार की ओर से बनाए गए नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए और एक नागरिक के रूप में अपना सहयोग करना चाहिए हम सभी के सहयोग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क का प्रयोग, 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी आदि से इस विपदा से शीघ्र ही निजात पा सकते हैं। जिन क्षेत्रों में कोरोना के मरीज ज्यादा ही मिले है वहां संघन जांच कराई जाये। कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम हेतु निर्देश दिए कि जनपद में संचालित इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड सेंटर पूरी सक्रियता से कार्य करें। कमाण्ड सेंटर में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे इस पर निरंतर सतर्कता की जरूरत है। कमाण्ड सेंटर से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का हाल-चाल प्रतिदिन लिया जाए। कोविड-19 कोरोना ड्यूटी में लगे सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 चिकित्सालयों की साफ सफाई, खान-पान, मरीजों से बातचीत प्रतिदिन कर इसकी सूचना सही-सही सम्बन्धित अधिकारी के साथ ही कंट्रोल रूम को भी देंगे।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीरेन्द्र सिंह, डा0 बीरल, डा0 अल्ताफ, डा0 ए0के0 चैधरी, डा0 कृष्णा, एसडीएम सदर अशिका दीक्षित, सूचना विभाग के मो0 राशिद रियाज अंसारी आदि सम्बन्धित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित थे।
EPF7 News Online News Portal