रायबरेलीः- 25 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को जनपद में आयोजित की जा रही होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु श्री के0बी0 सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवनन्दापुर, चंद्रपाल इंटर कॉलेज सोरा गंगागंज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 25, 26 तथा 27 अप्रैल, 2026 (पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक एवं अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक) को प्रत्येक दिवस को दो पालियों में सम्पन्न होनी है। परीक्षा में प्रत्येक पाली में 3504 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जनपद के प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न हो रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो रही है। परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत सभी व्यापक प्रबंध किए गए है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम व एसपी ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Check Also
51 नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र
🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेलीः- 20 मई 2026 विधानसभा सलोन रायबरेली के अंतर्गत नव चयनित …
EPF7 News Online News Portal