Breaking News
Home / न्यूज़ / घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प

घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प


रायबरेली, 15 अगस्त, 2026!

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के तत्वावधान में स्थानीय घण्टाघर चौराहे पर देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने किया। इस दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर उपस्थित व्यापारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखण्डता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित व्यापारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत रहा।

प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि व्यापार जगत सदैव राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और आगे भी ईमानदारी, सेवा, स्वदेशी भावना तथा सामाजिक सरोकारों के साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी घण्टाघर चौराहे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर व्यापारियों ने राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया है।

प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि तिरंगा हम सभी के लिए गौरव, त्याग और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

संरक्षक घनश्याम गुप्ता ने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें आजादी के मूल्यों को समझते हुए नई पीढ़ी में देशप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व हम सभी को एकजुट होकर देश की तरक्की में योगदान देने की प्रेरणा देता है। व्यापार मण्डल सदैव सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।

नगर महामंत्री आशु श्रीवास्तव ने कहा कि देश की उन्नति तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि तिरंगे की आन-बान-शान बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वरिष्ठ व्यापारी नेता के0के0 मौर्या ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने देश की समृद्धि, व्यापारिक विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए सभी से मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से चन्द्रिका प्रसाद भुन्दल, दिनेश पाल, मो0 शाकिब कुरैशी, बाबू भाई, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, मो0 रफी, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश त्रिवेदी आदि ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् तथा जय हिन्द के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता, समृद्धि एवं विकास के लिए संकल्प लिया।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

डीएम ने धनपालपुर पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली, 06 अगस्त 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *