Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण


ब्यूरो अब्दुल हमीद

रायबरेली, 30 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बैरकों का भ्रमण किया तथा कारागार की पाकशाला में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का अवलोकन किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार दुरुस्त रखी जाएं और बंदी गृह में रह रहे मरीजों के लिए समुचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जेल की सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुरूप ही संचालित हों।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

लोहानीपुर में ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, अतुल सिंह ने किया उद्घाटन

🔊 पोस्ट को सुनें   रायबरेली, हरचंदपुर। हरचंदपुर ब्लॉक के लोहानीपुर स्थित तकिया मैदान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *