Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / सरेराह युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस का 48 घंटों में खुलासा !!

सरेराह युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस का 48 घंटों में खुलासा !!


*रायबरेली*

*ब्यूरो – सैय्यद अरशद अली*
*मो.न.-9450855410*

सरेराह युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस का 48 घंटों में खुलासा !!

रायबरेली ! बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि किसी को सरेराह गोली मारने में उनको तनिक भी कोई भय नहीं होता है और खुलेआम घटना कारित करके पुलिस को चुनौती देकर फरार भी हो जाते हैं ।मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों के अड्डे के पास गुलाब रोड का है जहां एक युवक जिसका नाम यूषा है अपने घर के बाहर अलाव ताप रहा था तभी उसे दौड़ा कर गोली मार दी गयी और बदमाश मौके से फरार भी हो गए। अस्पताल में घायल युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए जिनको नियंत्रित करने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

एडिशनल एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया 7 जनवरी को कहारों के अड्डा के पास एक युवक जिसका नाम यूषा है उसको कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर टीम गठित की गई थी जिसमें 48 घंटे के अंदर सफलता हाथ लगी घटना के मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया है !

*बाइट-विश्वजीत श्रीवास्तव (अपर पुलिस अधीक्षक)*

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

समाचार पत्र वितरक ने डीएम से लगाई गुहार।

🔊 पोस्ट को सुनें अब्दुल हमीद epf7 न्यूज़ रायबरेली। शहर के अयोध्यापुरी मोहल्ला निवासी समाचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *