ब्यूरो अरशद अली
रायबरेली, 12 जनवरी, 2021!
महान संत स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणाश्रोत और वेदान्त के विख्यात प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरू थे, इन्होनें अमेरिका के शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था, वे संत राम कृष्ण परमहंस के शिष्य थे। भारत में स्वामी विवेकानन्द को एक देश भक्त एवं सन्यासी के रूप में जाना जाता है, उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त उद्गार सपा के जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय के सभागार में संत स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर आयोजित सभा में व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि आज देश में करोड़ो पढ़े लिखे युवा बेरोजगार, किसान बेहाल, व्यापारी परेशान है, स्कूलों की फीस लगातार बढ़ने से गरीब युवा शिक्षा से वंचित होते जा रहे, युवाओं पर फर्जी अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जा रहा, छात्र संघ चुनाव पर रोक लगायी गयी, छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे संवेदन शून्य व्यवहार के आज सपा के लोगों ने जनपद में 70 स्थानों पर ‘‘युवा घेरा’’ कार्यक्रम में युवाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठायी जा रही है। वर्तमान समय में उनके विचार और जीवन हमारे लिये प्रेरणादायी हैं। स्वामी विवेकानन्द मनुष्यांे को ईश्वर की संतान कहते थे, मैं दीन-दुखी दरिद्रों की सहायता करने के लिए नरक में जाने के लिए तैयार हूँ, जिनका पेट खाली हो उनके सामने धर्म का उपदेश करना केवल दंभ है।
वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजवादी चिन्तक विचारक डी.पी. पाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द की जीवों के लिये असीम करूणा थी, वह गुफाओं में, वनों में, एकान्त में बैठकर साधना करने के बजाय सेवा को सच्चा धर्म मानते थे, सभी धर्मो का आदर करते हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी मो0 इलियास ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपनों को साकार कर सकेंगे।
सभा को वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष श्रवण चैधरी, रामसेवक वर्मा, मो0 शमशाद खान, राजेन्द्र यादव, राजेश मौर्य, मुकेश रस्तोगी, राहुल निर्मल बागी, अतुल प्रधान, डा. आई. जावेद, देशराज यादव, अरविन्द चैधरी, रंजीत यादव, देवतादीन यादव, आलोक आर्यन, सोनू पासी, हंसराज मटीहा, शत्रुघ्न पटेल, सुशील मौर्य, धर्मेन्द्र यादव, रवीन्द्र यादव, अब्दुल रसीद, नरेन्द्र यादव, मो0 शाकिब कुरैशी ने अपने विचार व्यक्त किये। सभा का संचालन जिला महासचिव मो0 अरशद खान ने किया।
जनपद में 70 स्थानों पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव महराजगंज व शिवगढ़ के बहुधा में उपस्थित होकर युवाओं को सम्बोधित किया। विधान सभा ऊँचाहार के रसूलपुर धरांवा में विधान सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में युवा घेरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रधान धरांवा पुट्टू सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किये। विधान सभा सलोन में औद्योगिक क्षेत्र में युवा घेरा कार्यक्रम पूर्व विधायक श्रीमती आशा किशोर जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें विधान सभा अध्यक्ष जागेश्वर यादव, राजेन्द्र यादव ने अपने विचार व्यक्त किये। विधान सभा बछरावाँ के ग्राम सभा बहुधा विकास खण्ड शिवगढ़ में आयोजित युवा घेरा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि विवेकानन्द जी सदैव समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संकल्पित रहे, वे मनुष्य में ही भगवान का रूप देखा करते थे, इसलिए किसी मनुष्य को भूखा एवं दुःखी नहीं देखते थे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विक्रान्त अकेला, राकेश त्रिवेदी, उदयराज मौर्या, सचिन मंसूरी लल्लू चैधरी आदि लोगों ने विचार व्यक्त किये।
EPF7 News Online News Portal